कोलकाता। महानगर में देह का धंधा किस तरह से फलफूल रहा है इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। पुलिस द्वारा बागुईहाटी के चिनारपार्क स्थित एक फ्लैट में छापामारी कर देह रैकेट का पर्दाफाश कर कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारों में सात युवक व दो महिलाएं हैं।   पुलिस सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगों को लंबे समय से शिकायत थी कि  यहां के कई होटल व फ्लैटों में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। पुलिस द्वारा फ्लैट सील कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि बिते अगस्त माह के आखरी सप्ताह में ही उत्तर 24 पगगना में देह व्यवसाया का भंडाफोड़ कर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। एक बार पिर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यवसाय कर रहें एक रैकेट का भंडाफोड़ कर कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त छापेमारी उत्तर चौबीस परगना के लेकटाउन थाना इलाके के दमदम पार्क स्थित एक बहुमंजिली इमारत के एक फ्लौट में की गई। गिरफ्तार लोगों में आठ महिलाएं व 11 पुरुष हैं। स्थानीय लोगों , पुलिस  सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर ही उक्त छापे मारी कूी गयी है। गिरफ्तार लोग यहां रंगरेलिया मना रहें थें और पुलिस ने इन्हें अपत्ति जनक अवस्था में दबोचा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •