कोलकाता। एक बार फिर यानी एक सप्ताह में दुसरी बार मेट्रो में अगलगी की घटना से व्यवस्था पर ही सवाल खड़े हो गये हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह 10.24 बजे दमदम से कवि सुभाष स्टेशन जा रही मेट्रो के दो रेको में आग लगी। हलांकि आग की घटना बड़ी नहीं थी लेकिन रेको में आग यात्रियों में एक बार दहशत  फैली। ऐसे में मेट्रो ट्रेन महात्मा गांधी स्टेशन में रोक दी गई। मेट्रो से यात्रियों के उतारा गया व फिर  इंजिनियरो ने आग के कारण की जांच की ।  लगभग दस मिनट के बाद फिर मेट्रो सेवा को बहाल किया गया। ज्ञात हो कि इसी माह की 23 तारीख को दोपहर लगभग 12 बजे मैदान स्टेशन से होते हुए दमदम जा रही मेट्रों ट्रेन की रेक में आग लगने के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई लोग आग से इतने डर गये की वह कांपने लगे। घटना के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा व उन्होंने मैदान स्टेशन में मेट्रो के चालक को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरपीएफ के जवानों ने आकर स्थिति को काबू में किया तब कहीं जाकर मेट्रो सेवा बहाल हुई। बताया जा रहा है कि आग की दोनों घटनाएं शार्ट सर्किट के कारण ही घटी होगी। मामले पर कुछ मेट्रो यात्रियों  ने कहा कि दुर्गा पूजा में मात्र ही कुछ दिन बचे हैं ऐसे में इस दौरान लोगों की भीड़ काफी होती है। अगर अगलगी की घटना घटती है तो  आग की बात तो दूर दहशत के कारण लोगों में भगदड़ जैसी घटना घट जाये तो स्थिति भीषण हो सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •