कोलकाता। जहां एक ओर राज्य में श्रमिक संगठनों द्वारा हड़ताल को अंजाम दिया जा रहा था ठीक इसी समय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश रवाना हो रही थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मदर टेरेसा को संत घोषित करने के सामारोह मे शिरकत करने और संभावित निवेशकों से मिलने के लिए एक हफ्ते लंबी रोम और जर्मनी की यात्रा पर शुक्रवार को इटली रवाना हो गईं। ममता के साथ 12 लोगों का एक सरकारी शिष्टमंडल और उद्योगिपतियों का एक समूह उनके साथ गया है। वह आज सुबह एमिरेट्स की उड़ान से रवाना हुईं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मिशिनेरी ऑफ चेरेटी के निमंत्रण पर मदर टेरेसा को संत घोषित करने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए पवित्र वेटिकन सिटी रवाना हो रही हूं। टेरेसा मानवता की मां थीं। बीमार, जरूरतमंदों और मानवता के लिए उनमें अपार प्रेम था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल को बहुत गर्व है कि टेरेसा यहां रहीं और काम किया और हमें पर ढेर सारा प्यार किया और ध्यान रखा। यह वाकई में जबर्दस्त गर्व और सम्मान का वक्त है। हमें आर्शिवाद दें टेरेसा ताकि हम लोगों की सेवा करना जारी रख सकें। ममता 5 सितंबर तक इटली में रहेंगी जहां रोम की पहली महिला मेयर वी रग्गी उनकी वेटिकन सिटी की यात्रा के दौरान उनके लिए विशेष भोज की मेजबानी करेंगी। रोम से वह म्यूनिख जाएंगी जहां वह विनिर्माण क्षेत्र के कारोबारियों के साथ बैठक करेंगी। ममता का 10 सितंबर को वापस कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •