बालीगंज के बाद भाटपाड़ा में एक बच्ची की मौत

कोलकाता। जहां राज्य में डेंगू के प्रकोप से बेहाली कम नहीं हुई है वहीं एक अज्ञात बुखार से महानगर में आतंक फैल गया है। उक्त अनजाने वायरस ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के सामने एक चुनौती पेश कर दी है। उत्तर चौबीस परगना जिले के भाटपाड़ा बाबुनीपाड़ा में उक्त बुखार से श्वेता साधुखां नाम की एक बच्ची की मौत हो गयी है। वह बिते दो सप्ताह से ज्यादा दिनों से पीड़ित थी। हलांकि डाक्टर उक्त बच्ची को मौत के कारण को सटीक तौर पर बता नहीं पा रहें हैं। लेकिन मृतका के परिजनों का आरोप है कि बच्ची की मौत लगातार चौदह दिनों से बुखार से पीड़ित होने के कारण ही हुई है।  ज्ञात रहे कि बिते दिनों बालीगंज इलाके में अज्ञात बुखार की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी थी। उसका नाम राइ साह (7) बताया गया है। राइ स्टेशन रोड की रहनेवाली थी।  इलाज के लिए उसे महानगर के इएम बाइपास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गयी है। वैसे उक्त अज्ञात बुखार का यह वायरस ज्यादातर बच्चों को अपना निशाना बना रहा है। वायरस का पता लगाना चिकित्सकों के समक्ष टेढ़ी खीर साबित हो रहा है क्योंकि इसके लक्षण डेंगू जैसे ही हैं लेकिन यह डेंगू नहीं है। विशेषज्ञो‍ के अनुसार इसका नाम ‘माइट’ है। इस अनजान वायरस के कारण होनेवाले बुखार का नाम ‘स्क्रब टाइफस’ है। खैर जो भी हो लेकिन राज्य के द्वारा स्थिती पर नजर रखी जा रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •