पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,870

कोलकाता। राज्य में डेंगू का कहर जारी है और मौत का सिलसिला भी। सरकारी सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। दो और मरीजों की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़ा है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बिश्वारंजन सतपथी ने कहा कि इनमें से एक पीड़ित दमदम और दूसरा उत्तरी 24 परगना बानगांव से है। दोनों ही महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, “मृतकों की संख्या अब बढ़कर 17 हो गई है। अधिकतर पीड़ित उत्तरी 24 परगना और हुगली जिलों से हैं। “सतपथी ने कहा कि पिछले 24 घंटों डेंगू के 77 नए मामले सामने आए हैं में। “जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 2,870 हो गई है।” बताया जा रहा है कि महानगर व हावड़ा की तुलना में डेंगू के सबसे अधिक मामले उत्तर 24 परगना जिले में देखे जा रहे हैं। डेंगू के कारण सबसे ज्यादा मौत इसी जिले में हुई है। 2012 के बाद एक बार फिर उत्तर 24 परगना जिले को डेंगू की मार झेलनी पड़ रही है। रविवार को जिले में डेंगू पीड़िता एक महिला चैताली गांगुली (34) के मारे जाने की खबर प्रकाश में आयी थी।
उत्तर दमदम के अशोकनगर निवासी चैताली इलाज के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भरती थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला की मौत को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार महिला के डेथ सर्टिफिकेट पर डेंगू को मौत का कारण बताया गया है। कुछ डाक्टरों ने गोपनियता की शर्त पर कहा कि मौसम सह कई कारणों से डेंगू का कहर अभी जारी रह सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •