कोलकाता। फुटबाल के खेल को लेकर हुए विवाद के कारण तृणमूल के दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष की घटना से व्यवस्था पर ही सवाल नहीं उठ रहे है बरन एक बार फिर तृणमूल के मध्य आपसी गुटबाजी की खबरों पर एक तरह से सच्चाई की मुहर लग गई है। घटना मनिकतला की है। जहां के वार्ड 32 के धोबी मैदान इलाके में स्वतंत्रता दिवस के दिन से ही दो गुटों के बीच लगातार संघर्ष की घटना घटी है। घटना का अगाज तब हुआ जब मानिकतला के ही कृष्णपल्ली के एक युवक को सुभाषपल्ली के कुछ युवकों ने तब पिटा जब उक्त युवक शराब के नशे में था। आरोप है कि युवक को पर हमला इसी दिन हुए फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर किया गया था। उक्त घटना के बाद कृष्णपल्ली के लोगों ने भी सुभाषपल्ली के कुछ युवकों पर हमला कर दिया। देखते ही देख,ते दोनों पक्षों की ओर से पथराव के कारण इलाके में दहशत फैल गई। स्थिती पर नियंत्रण के लिये पुलिस व रैफ को अशिंक तौर पर बल का प्रयोग भी करना पड़ा। मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष की घटना घटी है। आरोप है कि दोनों ही गुट तृणमूल के समर्थक हैं। वहीं स्थानीय तृणमूल पार्षद शांति रंजन कुंडू ने घटना में पार्टी का कहीं से भी हाथ होने से इंकार किया है। मामले पर पुलिस के आला अधिकारी भी कुछ कहने से कतरा रहें है। पुलिस का कहना है कि पुलिस इलाके में छापेमारी चला रही है। संघर्ष में लिपित लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •