दस अन्य मछुआरे अब भी लापता 

कोलकाता बंगाल की खाड़ी  में लापता हो गये मछुआरों में पांच मछउआरों का शव मिला है। उक्त मछुआरे समुद्र में आए चक्रवाती तूफान और भारी बारिश के चलते आठ अगस्त को लापता हुए  थें।  सुंदरबन के मछुआरों में से पांच मृत मिले हैं जबकि भारतीय तटरक्षक और बांग्लादेशी नौसना के संयुक्त बचाव अभियान में 15 मछुआरों को बचा लिया गया है। सरकाररी सूत्रों ने बताया कि दस अन्य मछुआरे अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए बंगाल की खाड़ी में बचाव अभियान जारी है। महागौरी’ नाम के एक बोट के समुद्री तूफान में डूब जाने का अंदेशा है और इसमें सवार मछुआरों में से पांच मृत मिले हैं जबकि दो को बचा लिया गया है। दक्षिण 24 परगना के जिला के डीएम पी बी सलीम ने ने बताया, एक अन्य नाव‘एफबी प्रसन्नजीत’ अंतरराष्ट्रीय सागर में मिली है और उसमें सवार 13 मछुआरे सुरक्षित हैं।’’ दो भारतीय नौकाओं को बांग्लादेश की ओर भेजा गया है और भारतीय तटरक्षक तथा बांग्लादेश की नौसेना संयुक्त बचाव अभियान चला रहे हैं। सलीम ने बताया कि सात और आठ अगस्त की रात 24परगना से लगभग 200 जहाज समुद्र में उतरे थे और चक्रवती तूफान के कारण उनमें से आठ लापता हो गए थे। उन्होंने बताया, ‘‘तटरक्षक दल, जिला बचाव दल और मछुआरा संघ संयुक्त रूप से तलाश और बचाव अभियान चला रहे हैं और अब तक हमें छह जहाज सुरक्षित मिले हैं।’’ बांग्लादेश की नौसेना के जहाज और भारतीय तटरक्षक के जहाज के अलावा इस संयुक्त अभियान में डोर्नियर विमान भी जुटा है। तटरक्षक के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अब ज्यादातर तलाश अभियान अंतरराष्ट्रीय समुद्र सीमा क्षेत्र में किए जा रहे हैं।’’ पश्चिम बंगाल मछुआरा संघ के अध्यक्ष जॉयकृष्ण हल्दर ने बताया कि आज तड़के बंगाल की खाड़ी में जंबूद्वीप से 130 किमी दूर पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में पांच मछुआरों के शव तैरते मिले थे जबकि एक मछुआरे को बचा लिया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •