कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा को ताकतवर बनाने के लिये तमाम कवायद जारी है। वहीं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने नेताओं की प्रशिक्षक टीम बनाई है। प्रशिक्षक टीम में प्रदेश भाजपा के जाने माने चेहरे शामिल हैं।  जहां उक्त चेहरों में अभिनेत्री लाकेट चटर्जी तो हैं लेकिन दूसरी रूपा गांगुली शामिल नहीं है। ऐसे में तमाम सवाल भी उठ रहे है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा बनाई गई रूपा को कई लोग भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर रहे थे। अब उन्हें टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या भाजपा को उनकी जरुरत नहीं रही और क्या महाभारत धारावाहिक की द्रोपदी से भाजपा का मोह भंग हो गया है? राज्य में 2018 में होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विधानसभा में करारी हार के बाद माना जा रहा है कि संगठन की कमजोरी की वजह से ही भाजपा कांग्रेस और माकपा से मीलों पीछे छूट गई थी। लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा की ओर से प्रचार किया जा रहा था कि वह मुख्य विरोधी दल के तौर पर राज्य में स्थापित हो गई है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी में खींचतान भी चल रही है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •