पथावरोध कर लोगों ने किया हंगामा

अन्यतम आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। लापता किशोर मो. जिशान (13) हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार की साम को फूट पड़ा और उत्तेजित भीड़ ने हंगामा मचाते हुए गार्डेनरीच के रामनगर मोड़ में लगभग एक घंटे तक पथावरोध किया। खबर के लिखे जाने तक पुलिस के बड़े अधिकारी लोगों को पथावरोध हटाने के लिये के लिये समाझा रहें थें। वहीं उक्त हत्या कांड में पुलिस ने अन्यतम आरोपी पप्पु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गार्डेनरीच के रामनगर इलाके से मो. जिशान मंगलवार से लापता था। लापता किशोर का शव गुरुवार की रात को इलाके से ही पेशे से पतंग व्यवसायी जावेद व पप्पु के घर के पास से बरामद किया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि जावेद व पप्पु के साथ विवाद हुआ था औऱ उन्होंने देख लेने की धमकी दी थी। उक्त लोगों का हाथ जिशान की हत्या में हो सकता है। बताया जा रह कि जिशान के परिजनों के साथ जावेद व पप्पु का विवाद पतंग की कमानी काप चुराने को लेकर हुआ था। जिशान ने पतंग की कमानी चुरा लिया था। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •