कोलकाता। दुर्गापूजा और दिवाली के त्यौहारी सीजन के मद्देनजर होने वाली भीड़ से बचाव के लिये सांतरागाछी-पुरी के बीच 13 जोड़ी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें  7.10.16 से 31.12.16 के बीच चलाने के निर्णय लिया गया है।
प्रत्येक शनिवार को सांतरागाछी से 19.10 बजे छूटने वाली विशेष ट्रेन (08404) दूसरे दिन 4.00 बजे पुरी पहुंचेगी, जबकि प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 21.25 बजे चलकर ट्रेन (08403) दूसरे दिन सांतरागाछी 6.45 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेनों में कुल 18 बोगियां होंगी (एसी-2 टायर 1, एसी- 3 टायर-2, स्लीपर-9, साधारण सेंकेंड क्लास-4 व लगेज वैन-2) तथा सांतरागाछी से पुरी के बीच इसका ठहराव खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-केंझर रोड, कटक, भुवनेश्‍वर व खुरदा रोड स्टेशनों पर होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •