बिते कई दिनों में व्यापक फसलों की हुई क्षति

कोलकाता/बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हाथियों के कारण हमेशा से ही जान-माल की हानि होती रही है। हाथियों पर नियंत्रण के तमाम उपाय लचर ही साबित हुए है और एक बार फिर बांकुड़ा जिले में हाथियों के कारण लोगों में जहां आतंक फैली है वहीं लोगों को नुकसान हो रहा है। बिते कई दिनों से जिले के बड़जोर के वृहत्तर अंचल में हिथियों के 40 से ज्यादा के समूहों ने लोगों का ना मुहाल कर दिया है। हथियों के कारण फसलों की काफी क्षित भी हुई है।वन विभाग को सूचना प्रादन करने के बाद भी स्थिती दयनीय ही है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश पर वन विभाग के प्राधिकृत सदस्यों ने पिछले एक साल से आतंक मचा रहे एक पागल हाथी को मार गिराया। पागल हाथी को बांकुड़ा जिले में स्थित बेलियातोड़ जंगल में मारा गया था। राज्य सरकार ने ‘आखिरी उपाय’ के तहत इस घटना को अंजाम दिया ह। क्योंकि इसके अलावा राज्य सरकार के पास दूसरा और कोई रास्ता नहीं था।  हाथी-मानव के बीच का टकराव चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़े बताते है कि वर्ष 2015-16 में बंगाल में हाथियों के हमले से 108 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 95 लोग घायल हुए हैं।  वहीं प्रतिहिंसा में 14 हाथियों की हत्या की गयी है।  इससे पहले वर्ष 2010 में हाथी की हत्या की गयी थी।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •