जलपाईगुड़ी। जिले के बैकुंठपुर वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों के अंगो की तस्करी करने वाली एक महिला चाकी प्रेमा लामा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला भूटानी नागरिक है। महिला के पास से एक अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट , मतदाता कार्ड, 7 सिम, व 7 एटीएम कार्ड भी जब्त किये गये है। । जो वोटरकार्ड मिले है उसमें महिला का ठीकाना अलीपुरद्वार की निवासी के तौर पर दर्ज है।  भूटानी महिला तस्कर ने एक व्याक्ति को 45 लाख रुपये में मादा गैंडे के दांतों देने वादा किया था।  लेकिन उसने  सौदा करने आये व्याक्ति नारायण को एक किलो वजन का हाथी दांत दिखा रही थी कि उसे वन विभाग के द्वार दबोच लिये गया। लेकिन महिला से गैंडे के दांत का सौदा करने आया व्याक्ति भागने में कामयाब हो गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •