सिरफोड़ी के बाद मामला पहुंचा कोर्ट

घटना के राजनीतिक रंग लेने की आशंका

कोलकाता। जमीन-जायदाद या फिर किसी आपसी दुश्मनी नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच आपसी महाभारत एक पक्षी के कारण हुई। जी हां घटना दक्षिण 24 परगना के विद्याधर गांव की है जहां एक मैना दो परिवारों के बीच झगड़े का कारण रही। दो पपरिवार को लेग झगड़े में घायल भी हो गए। मैना को लेकर हुआ विवाद केवल मारपीट तक ही नहीं रहा मामला कोर्ट तक पहुंच गया। झगड़े का कारण जानने के बाद कोर्ट में जज और वकील सबको बहुत आश्चर्य में रह गये। घटना 14 जून की बतायी जा रही है जिसका असर अबतक समाप्त नहीं हुआ है। अमित कुमार सरकार की पालतू मैना उनके पड़ोसी मिलन मंडल के घर उड़ कर चली गई। मिलन की मां और पत्नी ने मैना को अपने घर में रख लिया और खाने को भी दिया। अमित का परिवार पूरे दिन अपनी पालतू मैना को ढूंढता रहा। शाम को उन्हें पता चला कि उनकी मैना पड़ोसी मिलन

मंडल के घर में है। इस बात पर दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों परिवार हिंसा पर उतर आए.अमित और मिलन में हाथापाई होने लगी। अमित को चोट लगी और सिर से खून बहने लगा। अमित के परिवार ने मिलन, उनकी पत्नी मीता और मां दुर्गा के खिलाफ सोनारपुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। उनके खिलाफ धारा 341 और 326 के तहत शिकायत दर्ज की गई। इसमें धारा 326 गैर जमानती है। इसलिए मिलन के परिवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्टजाना पड़ा। पूरा मामला जाने के बाद जज को भी बड़ी हैरानी हुई। जज ने उन्हें 10 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। बहरहाल मैना को लेकर तनाव अभी भी जारी है और स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यह घटना राजनीतिक रंग नहीं ले ले।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •