कोलकाता/अलीपुरद्वार। लगता है कि मोहब्बत के लिये फेसबुक का मंच एक मुफिद जगह बन गया है। अलीपुरद्वार की निवासी एक विवाहित महिला को फेसबुक प्रेमी इतने भाया कि वह उसके संग भाग गई। पुलिस के मुताबिक उक्त महिला को कशमीर में पकड़ा गया है। ये महिला अपने पति और एक बच्ची को छोड़कर फेसबुक पर मिले प्रेमी के साथ भाग गई थी। महिला मिल तो गई लेकिन दुखी पति ने घर में जगह देने से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार के घघड़ा इलाके में रहने वाली ये महिला, 4 जुलाई को बाजार जाने का बहाना बनाकर भाग गई थी। महिला ने घर से 35 हजार रुपए और ज्वैलरी भी चुराई थी। वहीं 10 दिनों तक ढ़ूंढ़ने के बाद जब कोई पता नहीं चला तब 14 जुलाई को पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर ट्रेस किया, जिसकी लोकेशन कश्मीर बताई जा रही थी। पुलिस ने पाया कि महिला को धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के अखनूर इलाके में पाया गया। वह प्रेमी को पति बता कर एक किराए के मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी फरार है। दूसरी तरफ पति ने महिला को वापस घर में रखने से इंकार कर दिया है। बहरहाल चाहे जो भी हो लेकिन घटना से कौन कितना प्रभावित हुआ है यह अलग बात है लेकिन पूरे मामले में महिला की बच्ची के सामने उसके लालन-पालन का सवाल भी उठ रहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •