कोलकाता। पुलिस ने पुरुलिया जिले के कोटशिला इलाके से एक कार्बाइन व एक मशिनगन बारामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त दो लोगों रथु प्रमाणिक व झमालुद्दीन अंसारी क गिरफ्तारी रात में की गयी है। एसपी रुपेश कुमार ने उक्त कबर की पुष्टी की है। पुलिस व सूत्रों ने बताया कि इनके पास से दो राउण्ड कारतूस भी जब्त किये गये हैं। पुलिस का मानना है कि उक्त हथियारों को बेचने के लिये लाया गया होगा। पुलिस उक्त लोगों से पूछताछ कर रही है। ज्ञात हो कि 17 दिसंबर 1995 को अचानक एक विमान ने सैकड़ों एके-47 राइफल और लाखों कारतूस पुरुलिया के गाँव में गिराए। बाद में विमान में सवार एक ब्रितानी और पांच लातवियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें उम्र क़ैद की सजा सुनाई गई। लेकिन मुख्य अभुयुक्त डेनमार्क के किम डेवी फरार होने में कामयाब हो गए।  उन पर आरोप था कि ये हथियार आनंदमार्गियों के बीच बाटने के लिए थे जिनका मकसद पश्चिमी बंगाल की वामपंथी सरकार को अस्थिर करना था।

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •