कोलकाता। एक बार फिर बंगोप सागर में मछली पकड़ने के लिये गये पांच में से चार मछुआरों का पता नहीं चल रहा है। जबकि एक मछुआरा गौतम सीट को बचा लिया गया है लेकिन चार अन्य मछुआरे विवेकानंद सरकार, प्रशांत मंडल, श्री कृष्ण माइती व बादल दास के बारे में कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भीषण तूफान के कारण उक्त मछुआरे ट्रलर से समुन्द्र में गिर गये थें। भरतीय तट रक्षक राहत आपदा दल की टीम के साथ राहत कार्य कर रहे हैं।  लेकिन खबर के लिखे जाने तक शनिवार तक लापता चार मछुआरों में किसी को सशरीर बरामद नहीं किया जा सका था। दक्षिण चौबीस परगना जिला प्रशासन के द्वारा घटना क्रम पर नजर रखा जा कहा है और तमाम सूचानाओं के आधार पर मछुआरों की बरामदगी के लिये कार्रवाई की जा रही थी।

 

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •