नई दिल्ली।  एक स्वंयसेवी संस्था यानी एनजीओ में काम करने वाली जुडिथ डिसूजा को मुक्त करा लिया गया है। उक्त महिला को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा बिते माह काबुल में अगवा कर लिया गया था।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यह जानकारी दी। आगा खान फाउंडेशन में एक वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करने वाली 40 वर्षीय जुडिथ डिसूजा को काबुल से उनके कार्यालय से बाहर नौ जुलाई को अगवा कर लिया गया था।  स्वराज ने ट्वीट किया, ‘मैं आपको यह सूचित करते हुए खुश हूं कि जुडिथ डीसूजा को रिहा करा लिया गया है।’ उन्होंने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगान अधिकारियों की ‘मदद और समर्थन’ के लिए भी धन्यवाद दिया है। विदेश मंत्रालय कोलकाता निवासी जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में था। स्वराज ने जुडिथ की रिहाई सुनिश्चित करने में अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा के प्रयासों की भी तारीफ की। जुडिथ के परिवार वालों ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया था जिससे वह घर लौट सके ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •