कोलकाता। एक व्यक्ति हबिबुल्लाह के द्वारा अपनी पत्नी मुर्शिदा बीबी की हत्या उसके शव को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना दक्षिण चौबीस परगना जिले के डायमंड हार्बर स्थित सिंहबेरिया की है। मुर्शिदा बीबी के मायके वालों का आरोप है कि मुर्शिदा बीबी के पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। मुर्शिदा बीबी मंगलवार से लापता थी। बुधवार की सुबह उसका शव घर के समीप एक तालाब में स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस ने आकर शव को बरामद किया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि  हबिबुल्लाह शादी के बाद से ही मुर्शिदा बीबी को अतिरिक्त दहेज के लिये उत्पीड़ित करता था। घटना के बाद से हबिबुल्लाह फरार है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •