कोलकाता। देश के कई राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल से भी गुजरात के उना में दलितों की पिटाई के विरोध में आवाज बुलंद हुए है। घटना के खिलाफ किसी स्वंयसेवी संगठन या किसी व्याक्ति द्वारा विरोध व्यक्त नहीं किया गया है । बल्कि  राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को गुजरात के उना में दलितों की पिटाई की निंदा की। उन्होंने केंद्र से दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ममता ने कहा कि, ऊना में दलितों पर किया गया हमला सुनियोजित था। यह अस्वीकार्य है। मैं केंद्र सरकार से दलितों को पूरी सुरक्षा देने का आग्रह करती हूं। तृणमूल ने संसद में भी इस मामले को उठाया और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। गौरतलब है कि गुजरात के सौराष्ट्र में पिछले सप्ताह गौ संरक्षण कार्यकर्ताओं द्वारा चार दलित युवकों की सार्वजनिक पिटाई की गई थी। खैर राज्य के मुक्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के उक्त स्वर को देश भर में एक नये अंदाज व खास मान कर देखा जा रहा है। कारण ऐसा कम ही या फिर नहीं के बराबर हुआ है जब ममता बनर्जी ने अपने राज्य से बाहर के  उक्त तरह के किसी घटना पर अपने तेवर तल्ख किये हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •