कोलकाता। महानगर कोलकाता से मंगलवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रहे एक विमान को टेकअप के बाद फिर से रनवे पर वापस आना पड़ा। कारण विमान के दाएं इंजडन में यांत्रिक खराबी आ गई थी। बताया जा रहा है कि पायलट ने सुझबुझ का परिचय देते हुए किसी तरह का खतरा नहीं उठाया। विमान में 65 यात्री सवार थें। ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने के ठीक पहले एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में धुआं निकलने लगा था। पायलट ने सही समय पर इंजन में धुआं निक लते देख लिया। जिसकी वजह से 130 यात्री बाल-बाल बच गए। कोलकाता एयरपोर्ट के सूत्रों  के अनुसार एआई 713 नंबर विमान दोपहर लगभग सवा बारह बजे नेताजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए उड़ान भरने वाला था। तभी, विमान के पायलट ने उड़ान भरने के ठीक पहले इंजन में धुआं निकलते हुए देख लिया। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •