85 आग्नेयास्त्र, 781,बम व 26 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर अपराधियों के खिलाफ तल्ख हों गये हैं। उनके निर्देश पर राज्य में अपराध रोकने व कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिये पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। रंगदारी, सिंडिकेट राज चलाने वालों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। इस अभियान के तहत बीते दो दिनों में पुलिस ने 10 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आठ हजार गिरफ्तारियां अपराध निरोधी धाराओं के तहत हुई हैं। अब तक 85 आग्नेयास्त्र व 781 देशी बमों के साथ-साथ 26 हजार लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अपराधियों व रंगदारी वसूली करने वालों को दबोचा है। 1023 लोगों को आपराधिक घटनाओं में सीधे संलिप्तता के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने कहा कि सामान्य तौर पर एक जिले में अभियान चलाने पर अपराधी दूसरे जिले में जाकर छिप जाते हैं, इसलिए पूरे राज्य में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। ममता ने सिंडिकेट राज के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। अपराध पर नियंत्रण के लिए विपक्षी दलों ने बिहार की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। सरकार ने शराब की बिक्री पर तो रोक नहीं लगाई, लेकिन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। खैर देखना है कि मुख्यमंत्री के उक्त तल्ख तेवर कब तक कायम रहते हैं। बहरहाल उनके उक्त कामों की आम जनता में जम कर तारीफ भी हो रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •