कोलकाता। जब राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य भर में अपराधियों की धड़ पकड़ की जा रही थी । इसी दौरान एकबार फिर हैवानियत  एक घटना ने पुलिस व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिया है। घटना मालदा जिले के एक गांव की है जहां एक 33 वर्षीय महिला को कथित तौर पर नग्न करके उसके साथ मारपीट करने और उसकी बायें हाथ की दो उंगलियां काट देने का मामला सामने आया है। महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत के अनुसार महिला की गाय पड़ोसी के खेत में घुस कर चरने लगी जिसपर उन्होंने गाय की बेदर्दी से पिटाई शुरू कर दी। जब पीड़ित महिला अपना गाय को छुड़ाने गई तो उन्होंने महिला पर ही हमला कर दिया। इसके बाद महिला का बेटा अपनी मां को बचाने गया तो उसके साथ भी मार पीट की गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों हारून शेख, लालू शेख, इफ्तार शेख, अहमद शेख और तीन स्थानीय युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। उक्त घटना से इलाके में भी तनातनी का माहौल व्याप्त है। बहरहाल पुलिस का कहना है कि पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ने वाली है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •