नदिया। राज्य में सड़क हादसे का क्रम थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह 6 बजे के करीब जिले के चाकदाह के सिंहेरहाट में  34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी एक लारी को एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी जिससे लारी के खलासी औ़र एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और रोगी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना एंबुलेंस चालक की लापरवाही से हुई है। उक्त घटना को लेकर समसामयिक तौर पर इलाके में उत्तेजना का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में ट्राफिक व्यवस्था के लचर होने से उक्त तरह के हादसे हो रहे हैं।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •