बांकुड़ा। एक बार फिर राज्य में बम धमाके में एक व्याक्ति समीर मंडल गंभीर तौर पर घायल हो गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना बांकुड़ा जिले के प्रतापबागान इलाके में सोमवार की सुबह को घटी। बताया जा रहा है कि उक्त इलाके के एक मकान में बिते कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। समीर वहां श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। समीर काम कर ही रहा था कि निर्माणधीन मकान में जोरदार धमाका हुआ। लोगों ने घटना स्थाल पर आकर देखा कि बिहार के लक्खीसराय के निवासी समीर मंडल खून से लथपथ पड़ा है। उसे बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त मकान में बम कहां से आया इस बात की जांच पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि धमाका काफी जोरदार था। ज्ञात रहे कि जून माह में ही बीरभूम जिले  के लोकपुर के एक आंगनबाड़ी के मकान में अचानक ही जोरदार धमाका हुआ और आंगनबाड़ी का मकान धारासायी हो गया।  विस्फोट में कि सिर्फ छत ही नहीं उड़ी बरन खिड़की व दरवाजों के भी परखच्चे उड़ गये। दरवाजे व खिड़कियां उड़ कर लगभग सौ मिटर की दूरी पर जा गिरे। उक्त घटना में आंगनबाड़ी के पास रहने वाला एक व्यक्ति घायल हो था। यही नहीं  इससे पहले वीरभूम ज़िले के एक गांव में 22 जनवरी को इसी साल सुबह तड़के हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •