अहमदाबाद। रोज कि तरह दिन चर्या में रत लोगों के बीच आज तब दहशत फैल गई जब दक्षिण गुजरात के सूरत जिले में सुबह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई है। बताया जा रहा है कि इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र सूरत के उत्तर-पश्चिम में 24 किलोमीटर दूर सूरत जिले के कामरेज तालुका का भाडा गांव था। भूकंप आज सुबह नौ बजकर 24 मिनट पर आया। गांधीनगर के भूकंप विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ भू-विज्ञानी ए सतीश ने बताया, ‘‘सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर भी 2.8 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र सौराष्ट्र के भावनगर शहर से 25 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।’’ अधिकारियों ने बताया कि सूरत जिले के कुछ इलाकों समेत भावनगर, अमरेली, पालीताना, सावरकुंडला, अदजान और अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कहा है, ‘‘आज सुबह सूरत के निकट 4.7 तीव्रता का भूकंप आया है। राज्य सरकार जरूरी कदम उठा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •