मुख्य आरपी गिरफ्तार, तीन फरार

कोलकाता। एक बार फिर महानगर कोलकाता में दुष्कर्म की घटना घटी है। पुलिस ने एक मूक और बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले अंसारी राज अंसारी नाम के एक व्याक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राज और उसके तीन दोस्तों ने गार्डेनरीच के किलखाना इलाके से उक्त  मूक और बधिर युवती को एक वाहन में जबरन उठाया और फिर पोर्ट अंचल के तारातल्ला रोड के नेचरपार्क के सामने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। घटना के समय पीड़िता ने वाहन की खिड़की को धक्के मारने शुरु किया तो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। लोग इससे पहले कुछ कर पाते आरोपी भागने में कामयाब हो गये। लोगों ने ही युवती को गार्डेनरीच थाने में सौंपा और तब लोगों के दबाव के कारण पुलिस हरकत में आयी। पुलिस के अनुसार पुलिस अन्य आरोपियों मो. सयेम, मो. सुफियान और तय्यब को तलाश रही है। तीनों फरार बताये जा रहें हैं। पीड़िता मटियाबुर्ज के मुदियाली रोड की निवासी है। उक्त घटना के बाद से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि लगता है कि पुलिस व्यवस्था ही नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों की भी मांग है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार जितना जल्द हो सके करे। उक्त घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक रोटियां भी सेंकने का क्रम चल रहा था। आम लोगों का कहना है कि मामले में किसी तरह का रंग बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •