कोलकाता। महानगर के दक्षिण कोलकाता के एक स्कूल के सामने से आज एक नंदिता घोष (52) वर्षीय शिक्षिका का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। उक्त घटना से सनसनी फैल गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस शिक्षिका नंदिता घोष के अपहरण की शिकायत मिली है वह सदर्न एवेन्यू में कालीधन स्कूल में सहायक शिक्षिक है। शुक्रवार की सुबह 6.40 बजे कार में आए दो पुरूषों और कई महिलाओं ने उनका कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहें कुछ अभिभावकों ने पुलिस को बताया है कि अचानक एक कार कहीं से आई जिसमें आए चार लोग जबरन शिक्षिका को अगवा कर ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने ही विद्यालय प्रधानाध्यापिका को तत्काल सूचित किया और उन्होंने तुरंत टॉलीगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि शिक्षिका ने कथित तौर पर स्कूल संचालिका के हस्ताक्षर से कई लोगों से कर्ज लिया था। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करेगी। खबर के लिखे जाने तक अगवा की गई शिक्षिका के बारे में कोई खबर नहीं मिल सकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी ने भी फोन कॉल कर फिरौती की मांग नहीं की है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •