कोलकाता। कंक्रीट के जंगलों के कारण दुनिया भर में पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों के लिये अब हरियाली ही शुद्ध ऑक्सिजन का एकमात्र रास्ता है। ऐसे में पूरे पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों में 2.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और इस वनीकरण अभियान की शुरआत कर दी गई।वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत राज्य का वन विभाग पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका पर जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है।राज्य के वन मंत्री बिनय कृष्ण बर्मन ने कहा, ” हम राज्य में विभिन्न वन क्षेत्रों में खुद दो करोड़ से अधिक पौधे लगाएंगे। वनभूमि में कई खाली जगहें हैं जहां हमारे कर्मचारी नए पौधे रोप रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि अन्य 68 लाख पौधे स्कूली बच्चों, कालेज के छात्र-छात्राओं, एनजीओ, क्लबों को वितरित किए जा रहे हैं ताकि लोग जहां चाहें, इन पौधों को लगा सकें।ज्ञात हे कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाकर अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया। उक्त राज्य में अब 800 वर्ग किलोमीटर में पांच करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। जबकि ऐसा ही मुहिम झारखण्ड की सरकार के द्वारा चलाया गया था

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •