कोलकाता।

दक्षिण व उत्तर चौबीस परगना जिले में अलग- अलग जगहों से पुलिस ने दो लोगों का शव बरामद किया है। पुलिस व लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह को दक्षिण चौबीस परगना जिले के कैनिंग के तालदी स्थित बयारासिंग में एक तालाब में लोगों ने एक युवक का शव तैरते हुए पाया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस न तालाब से युवक छोटू मंडल का शव बरामद किया। लोगों का मानना है कि हो सकता है कि राजनीतिक हिंसा के तहत ही छोटू की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया हो।
वहीं उत्तर चौबीस परगना जिले के कचरापाड़ा के घरामी कॉलोनी इलाके से भी पुलिस ने लोगों की सूचना के बाद एक युवक का शव बरामद किया। उक्त युवक का शव एक बस्ता में बंद पाया गया है। खबर के लिखे जाने तक मृतक का परिचय नहीं मिल सका था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •