sri bhagwanनईदिल्ली।  हंसराज गंगाराम अहीर ने आज यहां गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। वें 16वीं लोकसभा के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। पेशे से वे कृषक हैं।   हंसराज गंगाराम अहीर इससे पहले तीन बार संसद सदस्य निर्वाचित हुए है। वे विभिन्न स्थायी समितियों के सदस्य और कोयला तथा इस्पात पर बनी स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। गृह राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने से पहले हंसराज गंगाराम अहीर वर्तमान सरकार में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री थे।  इधर दिल्ली भाजपा के तेज तर्रार नेता कहे जाने वाले श्री भगवान यादव ने अहीर के नये व अति महत्वपूर्ण पद सम्भालने पर शुभकामनाएं प्रकट करते हुए बताया कि हंसराज गंगाराम अहीर सकरात्मक विचार के हैं और वह देश के लिये महत्वपूर्ण कार्य करने के प्रति उत्सुक रहते हैं।

Shri Hansraj Gangaram Ahir interacting with the media after taking charge as the Minister of State, Home Affairs, in New Delhi on July 11, 2016.

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •