कोलकाता। एकबार फिर कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल पर हमले की घटना घटी है। तृणमूल के पूर्व पार्षद सुशांत भट्टाचार्य का बेटा देवर्षि भट्टाचार्य सह उसके एक साथी चंद्रकांत सिंह पर कांस्टेबल कृष्णा दास को पिटने का आरोप है। पुलिस ने बताया की दोनों के खिलाफ फूलबागान थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना तब घटी जब उक्त कांस्टेबल रात की ड्यूटी के बाद बाजार लेकर घर लौट रहा था। हरिदेवपुर थाने में कार्यरत उक्त पुलिस कर्मी जैसे ही बस से उतरा और रास्ता पार होने की कोशिश करने लगा तभी रफ्तार में आ रहे एक कैब ने उसे अशिंक तौर पर टक्कर मारी। कांस्टेबल ने घटना का विरोध किया तो आरोप है कि देवर्षि भट्टाचार्य व उसके साथी चंद्रकांत सिंह ने उसे मारा पिटा।

जब मामला बढ़ गया तो फूलबागान थाना प्रभारी व अन्य पुलिस वालों के साथ भी उक्त युवकों ने अशानील हरकत की और उन्हें देख लेने की धमकी दी। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी किया लेकिन दोनों को थाने से जमानत पर छोड़ देना पड़ा। मामले पर बात करने पर पूर्व पार्षद सुशांत भट्टाचार्य ने उक्त आरोपों के निराधार बताया ।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •