कोलकाता/झाड़ग्राम। एसडीओ के बंगले के पिछे व एएसपी के आवास के पास एक रिक्शा चालक की रहस्यमय मौत लेकर सनसनी फैल गई। मृतक के सिर सह शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान मिले है। मृतक की शिनाख्त गोपाल तिवारी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने ही सबसे पहले गोपाल के शव को देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों का मानना है कि हो सकता है कि किन्हीं कारणों से गोपाल की हत्या की गई हो। लेकिन सवाल उठता है कि पुलिस के दो आला अधिकारियों के आवास के करीब किसी की रहस्यमय मौत हो जाये और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लगे।  पुलिस ने गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है। रविवार को छुट्टी की दिन होने का बाद भी उक्त घटना की चर्चा जगह-जगह रही। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो उक्त घटना को लेकर  तमाम तरह की बाते कर रहें हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •