कोलकाता। प्राईवेट टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर के एक चालक पर एक बार फिर महिला यात्री से छेडछाड का आरोप लगा है। महिला यात्री की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक संतू प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने उबर कैब ड्राइवर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। साल्टलेक में रहने वाली उस 27 साल की महिला का कहना है कि टैक्सी ड्राइवर ने उसके साथ रेप करने और मारने की कोशिश की थी। पीड़िता ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने जीडी ब्लॉक से सुबह टैक्सी बुक की थी। लड़की के मुताबिक, उसका दोस्त रास्ते में किसी काम से उतर गया। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने अनजान रास्ते पर गाड़ी मोड़ ली। लड़की के बोलने पर उसने कहा कि वह शॉर्टकट है। लड़की ने बताया, ‘जबतक मेरा दोस्त गाड़ी में था तबतक सब ठीक था। जैसे ही वह उतरकर गया टैक्सी वाले ने दूसरे रास्ते पर गाड़ी चलानी शुरू कर दी। मेरे बोलने पर वह तेजी से चिल्लाया चुप हो जाओ वर्ना मैं तुम्हारा रेप कर दूंगा। रास्ता सुनसान था वहां दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था।’ इतना सुनकर लड़की चलती गाड़ी से ही कूद गई। लड़की के मुताबिक, संतु ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी और वह अपनी सीट को पूरे जोर के साथ पीछे करके उसे कूदने भी नहीं दे रहा था। उबर कोलकाता के जनरल मैनेजर अश्विन दास ने कहा है कि अगर ड्राइवर दोषी पाया जाएगा तो वे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •