ढाका। एकबार फिर बांग्लादेश में संदिग्ध आतंकी कार्रवाई हुई है।  बांग्लादेश के उत्तरी शहर किशनगंज में हुए हमले में दो पुलिस अफ़सरों समेत चार लोगों का मौत की खबर है। मृतकों में एक महिला भी है।  धमाका गुरुवार को  ईद के दिन हुआ। मरने वालों में एक हमलावर भी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने सुरक्षा चौकी पर पुलिस पर बम फेंके और गोलियां चलाईं। ये हमला तब हुआ जब पास ही एक मैदान में ढाई लाख लोग ईद की नमाज़ शुरू करने वाले थे। बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसनुल हक़ का कहना है कि हमलावर बांग्लादेश की धर्मनिरपेक्ष सरकार को नहीं चाहते हैं। लगभग एक हफ़्ते पहले भी चरमपंथियों ने ढाका के एक कैफ़े में हमला किया और कई लोगों को बंधक बना लिया था।लगभग 12 घंटे तक चला बंधक संकट 28 लोगों की मौत के साथ ख़त्म हुआ।  मरने वालों में ज़्यादातर विदेशी थी। खबर केलिखे जाने तक पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •