कोलकाता। करोड़ों रुपये की सिगेरट लूट कांड के मास्टरमाइंड सिद्धार्थ जन्मेजय आखिर कोलकाता महानगर में बच नहीं सका। मोदीनगर भोजपुर पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि पकड़ा गया शातिर लुटेरा सिद्धार्थ जन्मेजय मुंबई के उल्लासनगर का रहने वाला है। इससे पहले भी आरोपी लूट और धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लाने के बाद गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। राजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने 23 सीओ मई को भोजपुर थाना क्षेत्र में फरीदनगर रोड से करीब 5 करोड़ की सिगरेट से भरा ट्रक लूट लिया था। बदमाशों ने इस वारदात को ट्रक के ड्राइवर को बंधक बनाकर अंजाम दिया था। इस घटना के करीब एक सप्ताहबाद भोजपुर पुलिस ने लूटे गए ट्रक को मथुरा के वृंदावन से बरामद किया था।साथ ही आगरा निवासी एक आरोपी अनिल करीरा को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 करोड़ की सिगरेट बरामद की थी। पुलिस उसके बाद से घटना के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। पुलिस की माने तो मुखबिर और सर्विलांस की मदद से भोजपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा गया है।

आरोपी पहले भी परतापुर थाना क्षेत्र से सिगरेट लूट व सहारनपुर से लाखों रुपये के माल की लूट के आरोप में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा नासिक में वह कस्टम चोरी और फ्रॉड मामले में 2003 से 2009 तक जेल में था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बीफार्मा का कोर्स करने के बाद मेडिसन का कारोबार किया था। इस कारोबार में भी वह कस्टम चोरी करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने गैंग में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब युवकों को रखता है और लालच देकर उनसे लूटपाट करवाता है। वह ट्रकों की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिलवाता है। इस लूट में पुलिस को उसके 4 अन्य साथियों की भी तलाश है। पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिनों की जूडिशल रिमांड पर डासना जेल भेजा गया है। अब इस केस में महत्वपूर्ण जानकारी और लूट का बाकी माल बरामद करने के लिए उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना आरोपी और भी कई मामलों से जूड़ा हो सका है और कोलकाता में उसके गिरोह के लोग हो सकते है जिसकी जांच जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •