दिनाजपुर/ पुरुलिया। सड़क हादसों में लोगों की बलि चढ़ने का सिलसिला जारी है। दो अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा स्थित सोनापुर में शनिवार की रात लगभग 11 बजे घटी। जहां मालवाही एक लारी ने साइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया। घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि दुसरी घटना रविवार सुबह पुरुलिया के जयपुर के डुमूर मोड पर घटी।एक पिकअप वैन अपना नियंत्रण खोती हुई पलट गयी  । जिसके कारण दो यात्रियों की मौत हो गयी औ़र 13 लोग घायल हो गये। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन रांची रोड की ओर से आरही थी। लोगों का आरोप है कि हादसा लारी चालक के लापरवाही से हुआ। वहीं उक्त वाहन में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था। घटना को लेकर सम सामयिक तौर पर उत्तेजना भी फैली जिले पुलिस वालों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के एग वर्ग को पैसा देकर वाहन चालक मन मर्जी से गाड़ी चलाते हैं और लोगों को आये दिन सड़क हादसों का शिकार होना पड़ता है। लोगों की मांग है कि इलाके में ट्राफिक व्यव्स्था को पुख्ता रखा जाएगा तो हादसे नहीं होगें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •