बर्दवान। जिले के मुक्तारपार में इलाके में  रॉबसन स्ट्रीट घटना की पुनरावृति हुई । यहां एक लड़की पिछले पांच-छह दिनों से अपने पिता के शव के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पंजु सोरेन के घर पहुंची और पाया की सोरेन की बेटी पनमानी उसके शव के साथ पिछले पांच-छह दिनों से रह रही है।जानकारी के अनुसार, सोरेन रिटायर भू-राजस्व कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। पुलिस ने यह भी बताया कि पनमानी अपने मृत पिता को रोजाना खाना भी खिलाती थी। पनमानी का पति और दो बेटे भी हैं, जो बाहर रहते हैं। पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह पिता की देखभाल के लिए आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
गौरतलब है कि पनमानी की मां सुखी आठ वर्ष पहले ही मर चुकी थीं। जब वह 18 वर्ष की थी। लगभग इसी तरह की एक घटना पिछले साल कोलकाता में हुई, जहां एक बुजुर्ग अपने बेटे-बेटी के कंकाल और दो कुत्तों के साथ रह रहा था। खैर पुलिस का कहना है कि मृतका की बेटी की मेडिकल जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके कि वह स्वस्थ्य है कि नहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •