कोलकाता। लोगों की पेरशानी को ध्यान में रखते हुए हवाई यात्रा को और विस्तार देने की योजना तैयार की गई है।  टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उद्यम एयरलाइन कंपनी विस्तार जल्द ही अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुये कोलकाता से नये गंतव्यों के लिये दैनिक उड़ान सेवा शुरू करेगी।कंपनी के मुख्य सीइओ पी येओह ने बताया कि कोलकाता-दिल्ली के बीच दो उड़ान सेवाओं के बजाय अब विस्तार कोलकाता से रोजाना सात उड़ान भरेगी जिसमें तीन नये गंतव्यों को जोड़ा जायेगा।पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि विस्तार कोलकाता-दिल्ली के मौजूदा उड़ान संचालन को बरकरार रखते हुये अब कोलकाता से गुवाहटी, पोर्ट ब्लेयर और बेंगलुर के लिए उड़ान भरेगी।मित्रा ने कहा कि एयरलाइंस ने भरोसा दिया है कि यदि उसकी ये उड़ानें आर्थिक रूप से वहनीय साबित हुईं तो इस साल अक्तूबर में वह अपने संचालन का और विस्तार करेगी। कंपनी कोलकाता से उड़ान संख्या बढ़ाने के साथ साथ नये गंतव्यों को भी अपने नेटवर्क में जोड़ेगी। बहरहाल देखना है कि उक्त वादों को कब तक अमली जामा पहनाया जाता है। मामले पर ऐसे तामाम लोग है जिन्होंने खुशी व्यक्त किया है कि उक्त विस्तारी करण से हवाई यात्रा के तहत वह लोग अपने कामकाज को गित दें सकेगें।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •