एयरपोर्ट में अभूतपूर्व निगरानी व चेकिंग

कोलकाता। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हाई प्रोफाइल गुलशन इलाके के रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले के बाद महानगर कोलकाता सह राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। जिसका साफ नजारा विधान नगर कमिश्नरेट सह समीप वर्ती जगहों में दिखा। यहां पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं महनगर कोलकाता में भी तमाम महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है।   यही नहीं सियालदा व हावड़ा स्टेशनों में सुरक्षा को कड़ी की गई है। सूत्रों ने बताया कि महागर के उन रास्तों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है जहां से महानगर में प्रवेश किया जा सकता है। यहां वाहनों से लेकर संदिग्धों की जांच-पड़ताल की जा रही है। कोलकाता एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो स्टेशनों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट में स्नीफर डॉग के द्वारा सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है। सीआईएसएफ के द्वारा किसी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है और यहां यात्रियों के गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। सीआईएसएफ सूत्रों ने बताया कि हम सुरक्षा के साथ किसी तरह समझौता नहीं कर सकते हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों ने शनिवार को बताया कि  सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी हर गतिविधी की निगरानी कर रहे हैं।किसी भी वाहन को अधिक से अधिक पांच मिनट के लिए मुख्य द्वार पर रहने की अनुमति दी जा रही है। खोजी कुत्ते किसी संदिग्ध वस्तुओं की पहंचान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। तीन परतीय सुरक्षा प्रणाली पार्किंग क्षेत्र है जहां सभी वाहनों की जाँच की जा रही है। साथ ही कार्गो सेवाओं क्षेत्र में पहले से और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है। मालों की स्क्रीनिंग एयरलाइन के अधिकारियों द्वारा और पुख्ता से किया जा रहा है। उक्त व्यवस्था को अगले आदेश तक जारी रखा जाएगा। महानगर के तमाम मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों के सामनों चेकिंग की जांच की गई।इसी तरह से कोलकाता पुलिस व जिला पुलिस भी सुरक्षा के प्रति सतर्क है और राज्य के उन तमाम जगहों पर निगाह रखी जा रही है जो भारत-बांग्लादेश के करीब है।  बता दें कि राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी और खुफिया विभाग की ततपर्ता के चलते हैदराबाद में बड़ा हमला टल गया था। एनआईए की टीम ने हैदराबाद से 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। गिरफ्तार किये गये आतंकी ने प्राथमिक पूछताछ में कबूल किया है कि इसी रमज़ान में हैदराबाद में ये लोग बड़ा हमला करने वाले थे। वहीं बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हाई प्रोफाइल गुलशन इलाके के रेस्टोरेंट पर शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले ने चिंता बढ़ा दी है।port

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •