रायपुर। बिते मध्‍य रात्रि को रायपुर (छत्‍तीसगढ़) से 200 किलोमीटर उत्‍तर में एक भीषण बस दुर्घटना हुई। भारतीय वायु सेना को घायलों दुर्घटनास्‍थल से सुरक्षित निकालने का अनुरोध प्राप्‍त हुआ, जिस पर तत्‍काल कार्रवाई की गयी। इसके तहत, गम्‍भीर रूप से घायल हुए लोगों को दुर्घटनास्‍थल से निकालने के लिए एक घंटे के भीतर दो एम आई-17 हेलीकॉप्‍टर रवाना किए गए। इस उद्देश्‍य के लिए अंबिकापुर में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड का उपयोग किया गया। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को दुर्घटनास्‍थल से हटाकर रायपुर पहुंचाया गया।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •