लखनऊ/चंडीगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने उत्तर प्रदेश और पंजाब के अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए वर्ष 2016-17 के लिए 390 करोड़ रुपये से अधिक की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति राशि जारी की है। इस 390 करोड़ रुपये में पंजाब के लिए 217.89 और उत्तर प्रदेश के लिए 173.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। छात्रवृत्ति की इस राशि के जारी होने से दोनों प्रदेशों में अब अनुसूचित जाति के छात्र अधिक संख्या में उच्चतर शिक्षा में भाग ले सकेंगे। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक से पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं तक 230 रुपये से 1200 रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •