कोलकाता। नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने आत्महत्या करने गये एक व्यक्ति अशोक साव की जान बचाकर उसे जीवनदान दिया। पुलिस ने बताया कि  घटना टैगोरघाट पर आज सुबह घटी। अशोक साव नाम के उक्त व्यक्ति को गंगा से बरामद करने के बाद  कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अशोक साव घाट पर आया और अपनी जेब से पैसे बाहर निकाल कर रख दिये और फिर अनाचनक ही टैगोर घाट गंगा में कूद गया। तभी वहां ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों में से एक पुलिस कर्मी ने स्थिती भांप लिया और वह भी गंगा में कूद गया।  उक्त पुलिस कर्मी ने किसी तरह से  अशोक को गंगा की गहराई में जाना से बचा लिया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि अशोक साव क्यों खुदकुशी करना चाहता था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अशोक के बारे में काफी जानकारी नहीं मिली है। वह अस्पताल में भर्ति है और उसका इलाज चल रहा है। उसके ठीक होने पर पुलिस अशोक के खिलाफ खुदकुशी की कोशिश करने का मामला दर्ज करेगी। फिलहाल यह भी पता नहीं चल सका है कि अशोक कहां का निवासी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •