नईदिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने डॉ. अंबेडकर के 125 वीं जन्म शताब्दी समारोह हिस्से के रूप में अतिरिक्त 28.81 करोड़ रूपये का अतिरिक्त कोष मंजूर किया है। इस राशि से डॉ. अंबेडकर से संबंधित स्‍थलों का विकास किया जाएगा। इस कोष में से नागपुर में दीक्षा भूमि के पुर्नोद्धार पर 9.4 करोड़ मोहद स्थल के विकास पर 2.36 करोड़ और चिंचोली में 17.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि दीक्षा भूमि के लिए जारी 50 प्रतिशत राशि नागपुर के जिला कलक्टर को काम में तेज़ी लाने के लिए पहले ही जारी की जा चुकी है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •