कोलकाता। राज्य से होकर देश के अन्य जगहों पर मादकों की तस्करी हो रही है। उक्त बात का खुलाशा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया है। सेल के हत्थे लगे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह पश्चिम बंगाल से लाकर बरेली में हेरोइन की सप्लाई करता था। इनके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि समीर इस गिरोह का सरगना है। गणेश व मानिक ने बताया कि हेरोइन समीर ने दी थी। समीर के कहने पर हेरोइन की खेप दिल्ली में जौहरी को देनी थी। समीर हेरोइन की खेप पश्चिम बंगाल के मालदा जिले  से लेता था। बरेली निवासी जौहरी ने बताया कि वह तीन वर्ष पहले वह उत्तरप्रदेश के लोकल बाजारों में हेरोइन सप्लाई करता था। जब उसका नेटवर्क बढ़ा तो वह दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने लगा। एसआई संदीप की टीम ने पश्चिम बंगाल में दबिश देकर गिरोह सरगना समीर मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया। वह मालदा में हेरोइन रिसावुल से लेता था। रिसावुल से उसे किशोर ने मिलवाया था। पिछले कुछ समय से मालदा पश्चिम बंगाल में भारत का अफगानिस्तान साबित हो रहा है। खैर जो भी हो दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर मादक पदार्थों के खिलाफ काम कर सकती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •