कोलकाता।  एक मूक-बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बादुड़िया थाना के निश्चिंतपुर इलाके की है। गिरफ्तार लोगों में उक्त महिला का परिचित बिहारी अली भी शामिल है। ज्ञात हो कि मंगलवार रात उक्त युवती को उसका परिचित  बुला कर एक मकान में ले गया  जहां उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर जाने पर अत्यधिक रक्तश्राव की वजह से वह अस्वस्थ्य हो गयी और उसने घटना के बारे में मां को बताया।  इशारे से उसने अपने परिचित बिहारी अली को बताया। स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम बिहारी अली को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।  पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल उसके  तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी की।  उक्त युवती को स्थानीय अस्पताल से आरजी कर अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया है।  पुलिस ने गुरुवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर लिय।  आरोपी का नाम उमर फारूख बताया गया है।  इसके पहले पुलिस ने मोहम्मद उर्फ बिहारी अली, युसूफ मोल्ला, असराफुल गाजी और इलियास सरदार को गिरफ्तार किया था।  चारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उमर फारूख को बादुड़िया इलाके से गिरफ्तार किय।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •