कोलकाता। देश के कई जगहों के बाद अब एक बार फिर महिलाओं के ट्रायल रुम में तिसरी आंख यानी गोपनिय कैमरे से झांकने का मामला प्रकाश में आया है। घटना महानगर कोलकाता के हाइलेंड पार्क स्थित बिग बाजार के ट्रायल रूम की है। जहां ‘कैमरा’ होने की आरोप के बाद हंगामा मच गया है।  पुलिस ने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।  जबकि, बिग बाजार प्रंबंधन पूरे मामले में अपनी सफाई देने में लगा है। अजीब बात तो यह है कि  प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी से पल्ला झाड़ लिया है। एक युवती की शिकायत के बाद हंगामा मच गया जब उसने आरोप लगाया कि बिग बाजार के एक कर्मचारी छिपे हुए कैमरे से उसकी तस्वीर निकाल रहा था। युवती के हंगामा के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गई। बिग बाजार द्वारा तर्क पेश करते हुए दावा किया है कि आरोपी उनका कर्मचारी नहीं है बल्कि दूसरी एजेंसी के जरिए आय़ा था।

साथ ही बिग बाजार प्रबंधन ने यह दावा भी किया है कि उसके ट्रायल रूम में कोई कैमरा नहीं था।  लड़की की शिकायत के अनुसार जब वह ट्रायल रूम में अपना कपड़ा बदलने जा रही थी तो उसे बगल के रूम में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।  शक होने पर उसने बगल के रूम में जाकर देखा।लड़की का आरोप है कि वहां एक कर्मचारी दीवार के छेद में मोबाइल लगा रिकार्डिंग की कोशिश कर रहा था। जब उसने हो-हल्ला मचाया तो आरोपी भाग निकला। लड़की ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपी को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।बहरहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।  किसी भी तरह का कैमरा होने से बिग बाजार के प्रबंधन ने इनकार किया है। खबर के लिके जाने तक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सक थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी  से पूछताछ होने के बाद ही असलियत सामने आएगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •