महानगर में घट रही हैं लगातार हत्या की वारदात

कोलकाता। महानगर कोलकाता में हत्याओं का दौर जारी है। बागुइहाटी के तेघरिया में तृणमूल कर्मी कहे जाने वाले एक युवक प्रसेनजीत दास की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह को उक्त युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव के पास से ही पुलिस ने धारदार हथियार भी पाया है । मृतक के शरीर पर सिगरेट से दागने के जहां निशान मिले हैं वहीं युवक के गले में आघात के निशान भी हैं। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है जिसमें से तमाम जानकारी मिटा दी गई है। मृतक को स्थानीय वार्ड 9 के पार्षद एस. मुखोपाध्याय का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अभी एक माह के मध्य ही जोड़ासांकू में जहां एक वृद्ध व्यवसायी खुर्शीद आलम की हत्या की गई तो भवानीपुर में स्वंयसेवी वृद्धा सुनंदा की हत्या की घटना। साथ ही फिर एक वृद्ध बसंतलाल कोइरी की रहस्यमय हत्या की घटना से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हों गये हैं।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •