सवालों की आंधी में वामों-कांग्रेस गठबंधन

adhir

फोटो- पुषन चक्रवर्ती

कोलकाता। ममता बनर्जी की आंधी में  कांग्रेस और माकपा गठबंधन के उड़ने के बाद से गठबंधन पर ही सवाल उठने का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल में वाममोर्चा की करारी हार के बाद कांग्रेस और माकपा गठबंधन पर खुद वाममोर्चा में ही खलबल का दौर शुरु हो गया है और तमाम सवाल उठ रहें है। लेकिन अभी भी वामों का तिखापन कम नहीं हुआ है। कांग्रेस व वामों क बीच तमाम सवालों के दौर में भी गठबंधन की दोस्ती को खिचने की कवायद जारी है। माकपा के भीतर भी आलोचना की पृष्ठभूमि में पश्चिम बंगाल पीसीसी अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस राज्य में माकपा नीत वाम मोर्चा के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी।पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम खुश हैं कि माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र ने गठबंधन जारी रखने के पक्ष में बात की है।’ चौधरी ने कहा, हम अपने कार्यक्रमों में वाम मोर्चा को आमंत्रित करेंगे। हम अलग राजनीतिक दल हैं और साथ में राजनीतिक कार्यक्रम पर फैसला नहीं करते। चौधरी ने कहा, हमने पहले कहा था कि गठबंधन केवल चुनाव के लिए नहीं है और यह चुनाव के बाद जारी रहेगा और हम इस पर कायम हैं।  राज्य में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में गठबंधन से कांग्रेस को मामूली सफलता मिली जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर रहा। बहरहाल देखना है कि ये दोस्ती कब तक क्या गुल खिलाती है?

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •