सबकी निगाह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर

कोलकाता/काबुल। अफगानिस्तान राजधानी काबुल में कोलकाता निवासी एक भारतीय महिला का अपहरण कर लिया गया है।  भारत सरकार महानगर कोलकाता में रह रहे जुडिथ डिसूजा के परिवार के संपर्क में है। वहीं  दूसरी ओर भारतीय दूतावास अफगानिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। सूभों की माने तो अफगानिस्तान पूरी तरह से कोशिश कर है कि जुडिथ डिसूजा को जल्द से जल्द सुरक्षित रिहा करवा लिया जाए। जिस महिला को अगवा किया गया है वह काबूल में एक एनजीओ के लिए काम कर रही थी। 40 वर्षीय कोलकाता निवासी महिला जुडिथ डीसूजा के बारे में पता चला है कि वह आगा खान नाम के एक एनजीओ के साथ टेक्निकल एडवाजर के रूप में काम कर रही थी। सरकार कोलकाता में महिला के परिवार से भी संपर्क में है।

बता दें कि गुरुवार की रात मोहम्मद नासिर नाम के एक शख्स ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया कि रियाद में एक महिला को उसके इम्प्लॉयर ने बंधक बना लिया है। इस महिला का नाम गफूर उन्नीसा है। नासिर के ट्वीट पर सुषमा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तर दिया कि “मैंने रियाद में इंडियन एम्बेसी को तुरंत एक्शन लेने को कहा है। आप एम्बेसी से संपर्क करें।वैसे भी उक्त मामले में  भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वलराज का इस मामले में ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा  है और उन्होंने अब तक ऐसे सभी मामलों को बहुत अच्छे  तरीके से हैंडिल करके परेशानी में बड़े भारतीयों को स्वादेश लाने में सफलता हासिल की है। यही कारण है कि विदेशों में कार्यरत भारतीय जब कभी किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो सबसे पहले सुषमा स्वयराज से मदद की अपील करते हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक महिला की रिहाई के लिए अफगानिस्तान की एजेंसियां जुटी हुई हैं। इस मामले में अफगानी अधिकारी भारतीय दूतावस के साथ महिला के परिवार से लगातार संपर्क में हैं।भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी एंबेसी अफगानिस्ताहन के वरिष्ठ  अधिकारियों से संपंर्क में है साथ ही महिला के कोलकाता में रह रहे परिजनों से भी संपंर्क साधा गया है। महिला को जल्द आजाद करवाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।महानगर कोलकाता के सियालदा स्थित लोरेटो डे व फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाली जुडिथ डीसूजा महानगर में भी तमाम स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ काम कर चुकी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •