कोलकाता। पुलिस ने दो लोगों को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। घटना ठाकुरपुकुर के बखड़ाहाट की है। जहां मध्य कोलकाता के निवासी दो युवक एक दुकान से कुछ सामन खरीदें । लेकिन एक सौ के नोट को देखकर दुकानदार को शक हुआ तो उसने युवकों से उक्त रुपये को लेने से इंकार कर दिया। जब शोर गुल सुन कर अन्य लोग जमा हो गये तो उक्त दोनों युवक भागने लगे जिसके कारण लोगों ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ा। पुलिस के हवाले किये गये युवकों के पास से सौ के 19 जाली नोट पुलिस ने जब्त किया है। ज्ञात हो कि शनिवार को ही बीएसएफ ने मालदा जिले में भारत- बांग्लादेश सीमा के नजदीक दौलतपुर से 19 लाख 96 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किया था।  हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तस्कर भागने में कामयाब रहे।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •